Time Management Strategy: – हम सब की Lifestyle अलग हैं, degree अलग है, पढ़े-लिखे अलग हैं, talent अलग है। फिर भी विराट कोहली, मुकेश अंबानी, आपमें और मुझ में एक चीज common है, 24 घंटे। और इन 24 घंटों का सही इस्तिमाल यानि Productivity, बाकी सब बदल सकते हैं। Productivity पर कई किताबें हैं, seminar होते हैं। लेकिन एक बहुत simple trick जिसे सब नज़र अंदाज़ कर देते हैं। तो हम उस simple trick के बारे में जानते हैं। तो आइए शुरू करते हैं।
English के जाने माने लेखक और Noble पुरुस्कार विजेता Ernest Hemingway कहते हैं, की जब मैं किसी नाटक या किताब पर काम कर रहा होता हूँ तो मैं सुबह के पहले उजाले से लिखना शुरू हो जाता हूँ। ये सिर्फ Hemingway का तरीका नहीं है। बल्कि कई scientist, artist, author इसका उल्लेख करते हैं। Mason Currey अपनी किताब “Daily Rituals: How Artists Work” में कहते हैं. कि productivity बढाने के लिए बस यही एक strategy काफी है।
बात बड़ी simple है, जो काम आज के दिन सबसे ज़रूरी है उसे सबसे पहले ख़तम करें।
हम ये सोचते हैं की productivity का मतलब एक दिन में ज्यादा से ज्यादा काम करना है। और सब यहीं मार खा जाते हैं। productivity का मतलब है, हर दिन लगातार सबसे ज़रूरी काम करना। क्योंकि आप कितने ही busy क्यों न हो important काम कुछ ही होते हैं। हमको अपना maximum energy और समय इन्हीं को देना है। यूं कहिए कि productivity सराटे से दौड़ना नहीं बल्कि हर दिन important project पर average speed बनाए रखना है।
(1.) Research के हिसाब से आपकी will power दिन के starting में सबसे ज्यादा होती है। जिसका इस्तेमाल आप अपने सबसे जरूरी काम में कर सकते हो। सुबह का routine सबका fix होता है, किसी का phone नहीं आता, कोई मिलने वाला नहीं आता यह समय पूरी तरह आपका है।
(2.) हमारे दिमाग को अधूरे काम और information पसंद नहीं है। आपने notice भी किया होगा, कि अगर कोई बात अधूरी छोड़ कर चला जाए तो चैन नहीं मिलता। उसी तरह जब दिमाग में अधूरा काम लटका रहता है, तो stress level बढ़ जाता है। और पूरे दिन की productivity और खुशी कम हो जाती है।
क्योंकि हम लोग अपना पूरा समय reaction में निकाल देते हैं। जो सामने होता है उसको ना नहीं कह पाते। जब से हम पैदा हुए हैं हमको लोग बताते हैं कि कब उठना है, कब सोना है, exam आ रहे हैं अब पढ़ लो जो कि सही है। लेकिन हमारे goals और talent के हिसाब से हमारा खुद का क्या plan है। ऐसा हमने सोचा नहीं और ना ही हमें किसी ने सिखाया। लेकिन अगर हमारे दिमाग में यह clear है कि आज का मेरा सबसे important काम यह है, तो आपको कोई distraction नहीं हिला सकता।
इसको बहुत जल्दी से समझते हैं, urgent काम जैसे – टिकिट बुक कराना, बिल payment करना और आखिरी दिन के काम ये सब important काम नहीं है। important काम वो जो आपको सीधे-सीधे अपने goal की तरफ ले जा रहा है, जैसे – अगर आप job करते हो और आपको idea है कि अगर मेरा communication और negotiation अच्छा होता तो अच्छी salary मिल जाती। तो आपके लिए सबसे important काम है, सुबह communication skill पर practice करना। ऐसा बोल सकते हैं, अगर आपको अपने goal clearly पता है तो आपको automatically अपना सबसे जरूरी काम पता है।
अपना असली goal कैसे पहचानते हैं, इसका एक बहुत practical और interesting तरीका है। जो Warren Buffet सिखाते हैं, आप इसे नीचे दिए गए लेख में देख सकते हैं। अगर आपको अपने goal के बारे में जानना है, उसे पहचानना है तो नीचे दिए गए artical को आप जरूर पढ़ें।
1. Elon musk biography in Hindi.
उम्मीद करता हूं कि आपको यह लेख (1 Tip to Improve Productivity. Best Time Management Strategy.) जरुर पसंद आया होगा इस लेख को अपने दोस्तों के साथ आगे जरुर share करें। और नीचे comment करके आप अपनी राय दे सकते हैं। आपका कीमती समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
5 Tips For Personality Development ऐसा क्यों होता है? जिन लोगों की हम सबसे ज्यादा… Read More
10 types of toxic people जिंदगी में अगर सही इंसान कोई आ जाए तो आपकी… Read More
Best Daily Habits for Your Success Habits यानी की आदतें। आपकी आदतें हि आपका भविष्य… Read More
How to become Rich in real life.|अमीर कैसे बनें? Skills जो हमें एक extra advantage… Read More
Carryminati success story: - कहते हैं कि सफलता के पीछे भी बहुत सारी असफलताओं का… Read More
माना कि जिंदगी कांटो भरा सफर है लेकिन इस्से गुजर जाना ही अस्ली पहचान है।… Read More