10 types of toxic people
जिंदगी में अगर सही इंसान कोई आ जाए तो आपकी जिंदगी को जन्नत बना देगा। जिंदगी में अगर अच्छे लोगों का साथ हो तो जिंदगी खूबसूरत हो जाती है। लेकिन अगर जिंदगी में बुरे लोग आ जाएं, गलत लोग आ जाए तो जिंदगी दुख और परेशानियों से भर जाती है। दोस्तों इस लेख में हम आपको 10 types of toxic people लोगों के बारे में बताएंगे जिनसे आपको दूर रहना है। जिंदगी में हमेशा खुश रहना चाहते हो तो इन 10 तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना ( 10 types of toxic people )।
1. जो बात-बात पर झूठ बोलें।
ऐसे तो थोड़ा बहुत झूठ सब बोलते हैं, और जिस के झूठ से आपकी जिंदगी में बार-बार दुख आता हो आपका दिल टूटता है तो ऐसे इंसान से आप हमेशा दूर रहें।
2. जिसने आपको कभी धोखा दिया हो।
कई लोग पूछते हैं अगर कोई धोखा देकर बाद में माफी मांगे तो क्या हमें उससे रिश्ता नहीं रखना चाहिए, उसे माफ़ नहीं करना चाहिए। आप माफ भले ही कर सकते हैं लेकिन वापस उस पर विश्वास करेंगे तो आपको फिर दुख मिलेगा।
3. Addicted लोग जो किसी नशे के, किसी लत के आदी हैं।
ऐसे लोगों का संग कभी मत करना क्योंकि उनकी संग में रहते रहते आज नहीं तो कल आपको भी वह बुरी लत लग ही जाएगी।
4. जो लोग directly या indirectly किसी criminal अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो।
ऐसे लोगों की मित्रता आपको कभी भी परेशानी में डाल सकती है।
5. स्वार्थी लोग (Selfish people)।
वैसे तो हर कोई अपने बारे में सोचता है। पर जो लोग आपको बार बार use करते हैं, आपसे सिर्फ अपना काम निकालने के लिए मतलब रखते हैं, ऐसे लोगों का संग कभी मत करना। क्योंकि यह लोग आपको हमेशा ही नुकसान पहुंचाएंगे।
6. Promise तोड़ने वाले लोग।
जो लोग अपनी ही जुबान को झूठला देते है। जो लोग अपने ही किए हुए बड़े-बड़े वादों को तोड़ देते हैं। ऐसे लोगों का संग कभी मत करना। क्योंकि आप उनके वादो पर यकीन करके, विश्वास करके अपना सब कुछ गंवा देते हैं और उन्हें फर्क तक नहीं पड़ता। तो जो इंसान अपने ही वादों का पक्का नहीं वह आपका कैसे हो सकता है। तो ऐसे इंसान से हमेशा दूर रहिए।
7. जो बार बार अपनी बातों से बदल जाते हो।
किसी नई जगह जाए तो बदल जाए, किसी नए इंसान से मिले तो बदल जाए, जिन इंसानों का स्वभाव, जिन इंसानों का रंग इतनी बार बार बदल जाता है आप कैसे उन पर यकीन कर सकते हैं। जो इंसान बहुत ज्यादा बदलता हो वह इंसान आपको कभी खुशी नहीं दे सकता। क्योंकि उस पर आप कभी भरोसा नहीं कर सकते कि वह कब क्या कर जाए।
Read also: –
8. जो इंसान हमेशा negative सोचता हो।
जो negative सोचता हो आप उससे दूर रहें। क्योंकि वह हर चीज के लिए इतना negative सोचता है इतना गलत सोचता है कि उसे कुछ अच्छा दिखता ही नहीं। और धीरे-धीरे उसके संग में रहते रहते वो आपको भी खुद के जैसा बना देता है। फिर आप भी हर चीज को negatively देखने लगते हैं। आपको भी लगता है कि सब गलत है। तो ऐसे इंसान के संग से खुद को दूर रखें जो हमेशा negative सोचता हो।
9. जो हमेशा दूसरों की बुराई करता रहता हो।
ऐसे इंसान के साथ कभी मत रहना क्योंकि जो इंसान आपसे दूसरों की बुराई करता है, वह दूसरो से भी आपकी बुराई जरूर करेगा। जिसको सब में बुराई दिखाई देती है उसको आप में भी बुराई दिखेगी। और उसके साथ रहते रहते आपको भी सब बुरे लगने लग जाएंगे। तो ऐसे इंसान से आप खुद को दूर रखना जो हमेशा सब में बुराई देखता हो।
10. वह लोग जिसके लिए आपके अंदर से आवाज आए की ये गलत इंसान है।
यह इंसान मुझे दुख दे रहा है, कि यह इंसान मेरे लिए सही नहीं है तो अपनी आत्मा की आवाज को कभी झुठलाना मत। क्योंकि जो आपके अंदर से आवाज आ रही है वह बिल्कुल सही है। जिसके लिए आपकी अंतरात्मा आवाज दे रही है कि यह इंसान गलत है तो उस इंसान से आप खुद को महफूज रखें, उस इंसान से भी आप खुद को दूर रखें।
अगर ऐसे लोगों को आप अपनी जिंदगी से दूर रखेंगे तो आप अपनी जिंदगी में अच्छी energy को, अच्छे लोगों को आकर्षित करेंगे। आपकी जिंदगी में आपको अच्छे दोस्त मिलेंगे। जब आपके दोस्त अच्छे होते हैं तो आप अच्छी संगत में रहते हैं, आप खुश रहते हैं, आपका दिल खुश रहता है। बुरे लोगों की संगत से आपकी जिंदगी में कभी खुशी नहीं आ सकती। और जब आपकी जिंदगी में कुछ ही लोग रहते हैं तो आपकी जिंदगी बहुत खूबसूरत हो जाती है।
दोस्तों यह लेख (10 types of toxic people | इन 10 तरह के लोगों से हमेशा दूर रहें।) आपको कैसा लगा आप हमें नीचे comment करके इस बारे में जरूर बताएं। और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें।
आपका बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
5 Tips For Personality Development ऐसा क्यों होता है? जिन लोगों की हम सबसे ज्यादा… Read More
Best Daily Habits for Your Success Habits यानी की आदतें। आपकी आदतें हि आपका भविष्य… Read More
How to become Rich in real life.|अमीर कैसे बनें? Skills जो हमें एक extra advantage… Read More
Carryminati success story: - कहते हैं कि सफलता के पीछे भी बहुत सारी असफलताओं का… Read More
माना कि जिंदगी कांटो भरा सफर है लेकिन इस्से गुजर जाना ही अस्ली पहचान है।… Read More
11 Habits of unsuccessful People: - किसी भी इंसान का successful और failure होना उस… Read More